Sunday , 26 July 2026

Jhajjar-Bahadurgarh : महिला दो बच्चों के साथ लापता, स्कूटी माइनर किनारे लावारिस हाल में बरामद,

शहर निवासी एक महिला अपने दो बच्चों पांच साल की बेटी और 4 साल के बेटे के साथ संदिग्ध हाल में लापता हो गई। महिला की स्कूटी माइनर किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई है। इससे महिला के माइनर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि एक सीसीटीवी फुटेज में महिला किसी के साथ कार में बैठकर जाते दिखाई दे रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बादली निवासी एक महिला अपनी बेटी और बेटे को लेकर स्कूल से घर के लिए निकली थी। लेकिन, वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो महिला की स्कूटी माइनर किनारे लावारिस हाल में बरामद हुई। माइनर किनारे स्कूटी बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला की स्कूटी मैन रोड से उतरकर एनसीआर माइनर पर बनाई गई सीढ़ियों पर मिली है। स्कूटी की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्चे माइनर में गिरे हैं।
पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया है कि लावारिस हालत में स्कूटी माइनर किनारे कैसे पहुंची? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों से बात की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में महिला किसी के साथ कार में बैठकर जाते दिखाई दी है।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *