दूल्हेड़ा गांव में केबल का काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!24 वर्षीय कुलदीप गांव दुजाना का रहने वाला था और दूल्हेदा में दुकान रही। उसके पिता चंद्रपाल व माता की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा कुलदीप केबल ऑपरेटर का काम करता था। कुलदीप की शादी हो चुकी थी। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था l वह दो छोटी बेटियों का पिता था।पुलिस को सूचना मिली थी कि दूल्हेड़ा गांव में केबल का काम कर रहे एक युवक का हाथ इत्तेफाक से हाई वोल्टेज बिजली की तार से जा टकराया। इसके कारण बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के ताऊ रघुवीर के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया हैं।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
