Thursday , 10 September 2026

पाकिस्तान में जा गिरी भारत की मिसाइल, बौखलाए Pakistan ने मचा दिया बवाल

नेशनल डेस्क: भारत की एक सुपर सोनिक मिसाइल पाकिस्तान में जाकर गिरी थी। 9 मार्च के दिन भारत की एक मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में 124 किलोमीटर अंदर गिरी थी। भारत सरकार ने इसे मान लिया है। साथ ही कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दिए हैं। डिफेंस मिनिस्ट्री ने शुक्रवार शाम जारी बयान में कहा- यह घटना ‘एक्सीडेंटल फायरिंग’ की वजह से हुई। 9 मार्च 2022 को रूटीन मेंटेनेंस के दौरान टेक्निकल वजहों से यह घटना हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये कहा पाकिस्तान डीजी ISPR ने..

पाकिस्तान डीजी ISPR ने कहा- 9 मार्च को शाम 6:43 पर बेहद तेज रफ्तार से एक मिसाइल भारत से पाकिस्तान की तरफ दागी गई। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे पकड़ लिया, लेकिन यह तेजी से मियां चन्नू इलाके में गिरी। भारत से पाकिस्तान पहुंचने में इसे 3 मिनट लगे। कुल 124 किलोमीटर दूरी तय की गई। कुछ घरों और प्रॉपर्टीज को नुकसान हुआ। यह मिसाइल भारत के सिरसा से दागी गई थी। भारत सरकार के मुताबिक, वो मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी थी। लेकिन इसमें किसी भी नागरिक की जान नहीं गई है। हालांकि पाकिस्तान में इसके लेकर जबरदस्त बवाल है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *