Monday , 27 July 2026

कोराना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किए निर्देश, इन जिलों पर होगी कड़ी नजर

नेशनल डेस्क- देश में फिर से कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है वहीं सरकार ने 10 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी वाले 8 जिलों पर कड़ी नजर रखने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इंतजाम करने का आदेश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने उसमें कहा है कि, केरल, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नगालैंड के 19 जिलों में पिछले दो सप्ताह में पांच से 10 प्रतिशत के बीच पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

27 जिलों पर बहुत बारीकी से नजर
चिट्ठी में कहा गया है कि, पिछले दो हफ्तों में मिजोरम, केरल और सिक्किम के आठ जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही है। सचिव ने पत्र में लिखा है, ‘इन 27 जिलों पर बहुत बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।’उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यह अनिवार्य है कि, वे नए COVID-19 मामलों में रोकथाम के लिए जिला स्तर पर उपायों के साथ स्थिति पर कड़ी नजर रखें।

Read More Stories:

चिट्ठी के जरिए अधिकारियों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 10 प्रतिशत या उससे ज्यादा पॉजिटिविटी वाले क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू, लोगों को आपस में मिलने से प्रतिबंधित करना, सामाजिक, राजनीतिक, खेल जैसे कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक जैसे उपाय भी सुझाए गए हैं। मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार विवाह और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या में भी कटौती करने को कहा गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *