पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए बधाई देते हुए केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है। प्रधानमंत्री की ओर से दी गई बधाई पर दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने थैक्यू बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से करीब 13 घंटे पहले ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल को बधाई दी थी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि ‘मैं आप को पंजाब चुनाव में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैं पंजाब के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन देता हूं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
