राजस्थान डेस्क– राजस्थान के बारां जिले से एक ऐसा वाक्या सामने आया जिसने इंसानियत को शर्मनार कर रख दिया है बता दें, एक पिता ने शादी के लिए 8 लाख रुपए लेकर अपनी दो नाबालिग बेटियों को बेच दिया। आने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटियों के पिता बद्रीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। बारां एसपी ने बताया कि, 22 दिसंबर को थाने में एक नाबालिग लड़की ने मामला दर्ज कराया कि, उसके पिता ने पैसे लेकर उसकी व छोटी बहन की शादी करा दी है। 13 नवंबर को उनके घर फूलबड़ोद निवासी बद्री मीणा और वमानपुरा निवासी सुरेश नाम का व्यक्ति वैन लेकर आए। वैन में दोनों बहनों को बैठा कर ले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नाबालिग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
बद्री उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा जबकि, सुरेश उसकी छोटी बहन को अपने घर ले जाकर कैद कर लिया। नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत सीओ छबड़ा के सुपरविजन एवं थानाधिकारी छिपाबड़ोद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।
Read More Stories:
टीम ने कार्रवाई कर अपह्रत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी बद्री मीणा और नाबालिग के पिता बद्रीलाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सुरेश और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिक लड़कियों के पिता ने बद्री मीणा से 3 लाख जबकि सुरेश से 5 लाख लेकर दोनों बेटियों का रिश्ता करा दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
