साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतकर भारत ने न केवल नया इतिहास रचा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वनडे टीमों की रैंकिंग में पहला स्थान भी बरकरार रखा है। छह वनडे मैचों की सीरीज में चार मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें मैच में भारत ने 73 रनों से जीत हासिल की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारत ने वनडे टीमों की रैंकिंग में 122 अंकों के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है, वहीं साउथ अफ्रीका 118 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। भारत की सीरीज जीत का साफ मतलब यह है कि इंग्लैंड वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से मात दे देता है, तो वह साउथ अफ्रीका को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
