Saturday , 25 July 2026

घरेलू विवाद के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को किया जिंदा आग के हवाले

महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के अमरावती से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर, मेलघाट में एक युवक ने अपनी पत्नी के पर डीजल डालकर आग लगा दी। इससे महिला 83 प्रतिशत तक जल गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, पारिवारिक विवाद के चलते नासिर ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जलने के कारण पत्नी नसीमा बानो 83 फ़ीसदी जल गई। नसीमा को तत्काल थाने अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नसीमा बानो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। नसीमा बानो के भाई और पिता ने आरोप लगाया है कि, नासिर बेटी को काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने कहा कि, नासिर का परिवार हमेशा बेटी को तकलीफ देता रहा। इसके चलते उनकी बेटी के साथ ऐसी वारदात की है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *