एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेल के चलते उसकी नाक काट दी। युवक ने सब्जी काटने वाली छुरी से पत्नी की नाक काटी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बैराड़ कस्बे में थाने के सामने रहने वाली एक महिला रेखा जाटव की उसके पति ने उसके चरित्र पर संदेह के चलते सब्जी काटने वाली छुरी से नाक काट दी। पुलिस में मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पति बंटी जाटव के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वहीं पीड़िता का कहना है कि उसका पति बंटी घर आया और मुझसे बोला कि तू दूसरों के पास क्यों जाती है। इतना कहते हुए उसने छुरी से मेरी नाक काट दी और हाथ की अंगुलियों को भी काटने का प्रयास किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
