इंदौरा : गत दिनों प्रदेश सरकार द्वारा सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष के रूप में की गई पूर्व विधायक मनोहर धीमान की नियुक्ति को इंदौरा भाजपा मंडल नहीं पचा पा रहा है। इसी के मद्देनजर सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इंदौरा के लक्ष्मी पैलेस में एकत्रित होकर एक बैठक की जिसमें मनोहर धीमान की नियुक्ति के विरुद्ध एक प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें इस बैठक में पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि इंदौरा में विधायक पद एस.सी. वर्ग के लिए आरक्षित है, ऐसे में हाईकमान ने यदि कोई ओहदा इस क्षेत्र को देना था तो यह ओहदा सामान्य वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग को दिया जाना चाहिए था। वहीं इस बारे में मंडल पदाधिकारियों ने चेतावनी दी अगर विधायक रीता धीमान ने यहाँ उपस्थित लोगों का इस विषय पर साथ न दिया तो कार्यकर्ता रीता धीमान का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं बैठक में उपस्थित इन्दौरा विधानसभा के बूथ अध्यक्षों, बी.एल.ए., बूथ पालक, पन्ना प्रमुख एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप मे कहा कि यदि हाईकमान ने उक्त निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापिस नहीं लिया तो उन सब द्वारा सामूहिक त्यागपत्र दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का कहना है कि मनोहर धीमान ने संगठन की बैठकों तक में कभी हिस्सा नहीं लिया तो ऐसे लोगों को औहदों से नवाजना प्रदेश सरकार के लिए न्यायसंगत नहीं है। उनकी मनाग है कि हाइकमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबयाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज को हाइकमान तक पहुँचा दिया जाएगा। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबयाल, उपाध्यक्ष अनीत कटोच, सुरेंद्र भल्ला, बलवान सिंह, महामंत्री अश्विनी शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मोतीलाल जोशी, बी.डी.सी. चेयरमैन सतपाल कटोच, वाइस चेयरमैन भुवनेश्वर शर्मा, प्रधान विनोद शर्मा, पूर्व प्रधान हंसराज, महिला मोर्चा अध्यक्ष सृष्टा देवी सहित मंडल इंदौरा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व सामान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
