Wednesday , 28 October 2026

HSVP Scam: फर्जी कंपनियों के 115 बैंक खातों में हुई 72 करोड़ की ट्रांजेक्शन, पंजाब-हरियाणा-हिमाचल में पड़े छापे,

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 72 करोड़ रुपये की राशि फर्जी खातों में डलवाने के मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि यूनिसिटी कंस्ट्रक्शन जैसी विभिन्न फर्जी संस्थाओं को विभिन्न अचल संपत्तियों और अन्य खर्चों में निवेश किए गए प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लांड्रिंग मामले में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तलाशी के दौरान 19 लाख रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं। इस बीच फर्जीवाड़े में 115 बैंक खातों का पता चला है, जिनकी जांच की जा रही है।ईडी की ओर से कहा गया है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रविधानों के तहत चंडीगढ़ और पंचकूला, पंजाब के मोहाली स्थित जीरकपुर और हिमाचल प्रदेश के बद्दी और सोलन में कुल 20 स्थानों पर छापेमारी की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *