केरल के वायनाड से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक जीप 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क दुर्घटना में लगभग 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये हादसा मननथावडी के थाविनहाल ग्राम पंचायत के पास हुआ है। हादसे में घायल हुए 2 लोगों को मनंथावाडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक जीप एक बागान से श्रमिकों को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जीप में ड्राइवर समेत कुल 11 लोग सवार थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
