Sunday , 26 July 2026

पंचकूला में ढाबे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, आटे के ड्रम में छुपाया जाते थे हुक्के

पंचकूला में ढाबे की आड़ में हुक्का बार चलाने का मामला सामने आया है। पंचकूला पुलिस की रेड इस बार किसी क्लब या लाउंज बार में नहीं बल्कि एक ढाबे पर हुई। आरोपी ढाबा संचालक ढाबे में परांठे बेचने के नाम पर लोगों को हुक्का सप्लाई करता था। अपने सभी हुक्के आटे के ड्रम में छुपा कर रखता था ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंचकूला सेक्टर 10 स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने ढाबे की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर रेड मारी। रेड के दौरान 9 हुक्के और 80 निकोटिन फ्लेवर के पैकेट बरामद किए गए। आरोपी ढाबा संचालक अमरीश जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें, आरोपी पंचकूला सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी का निवासी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *