Sunday , 26 July 2026

होंडा सिटी कार में लगी भयानक आग, कार सवार जलकर हुआ खाक 

गुरुग्राम, 19 अक्तूबर(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम स्टेट हाइवे पर निर्माणाधीन केएमपी सुपर एक्सप्रैस वे के समींप एक तेज रफतार होंडा सिटी कार पुलिया से टकरा कर नीचे खढडे में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते कार के परखचे उड गए। कर में सवार एक व्यक्ति जैसे तैसे जान बचाकर कार से बहार निकला  की अचानक कार में भयानक आग लगी। बता दें जब आग लगी उस वक्त दूसरा व्यक्ति कार में ही सवार था जोकि कार के साथ ही जिंदा जलकर राख हो गया।
जबकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जीएसटी बुढेडा भेजा गया। पुलिस ने मौके पर लोगों की सहायता से मिटटी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किये लेकिन सफल नहीं हो पाए। जब तक दमकल विभाग की गाडी घटना स्थल पहुंची तब तक सब कुछ आग की भेट चढ़ चुका था। पुलिस ने कार के साथ जले कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी तक कार चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
प्रत्येक्षदर्शी गुडगांव निवासी विवेक पुत्र रामकिशन सैन ने बताया कि फर्रुखनगर की ओर से एक होंडा सिटी कार तेजी से आई और पुलिया से टकरा कर नीचे गिर गई। इससे पहले कि मौके पर वाहन चालक व स्थानीय लोग कार चालक व एक अन्य युवक को सुरक्षित निकाल पाते कार में अचानक आग लग गई तथा मौके से केवल एक व्यक्ति को ही निकाल पाये की आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।
आग की लपटे इतनी तेज थी कि कार में फंसे युवक को निकाल पाने में लोग असर्मथ हो गए। उन्होंने बताया कि कार इतनी तेज रफ्तार से पुलिया से टकराई कि पुलिस भी बुरी तरह से ध्वस्त हो गई और कार की बेटरी दाई साईड करीब साठ फीट दूर तो स्टेफनी का टायर खेतों में बाई तरफ सौ मीटर दूर जाकर गिरा। उन्होंने बताया कि कार से बचाये गए युवक का नाम निंरजन लांबा है जो ब्यान देने की हालत में नहीं बताया जा रहा है। जोकि फिलहाल उपचाराधीन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *