Saturday , 12 September 2026

लुधियाना ब्लास्ट पर गृह मंत्रालय ने मांगी पंजाब सरकार से रिपोर्ट, घायलों से मिलने CM पहुंचे अस्पताल

पंजाब डेस्क: लुधियाना में कोर्ट परिसर में ब्लास्ट हुआ है। इस दौरान 1 की मौत हुई है और 4 घायल हुए हैं। धमाके के बाद चंडीगढ़ से NIA की टीम लुधियाना रवाना हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया

पूरे पंजाब में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि चुनाव के पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। बेअदबी की कोशिश नाकाम होने पर धमाका किया गया है। सूत्र के अनुसार, गृह मंत्रालय ने विस्फोट पर पंजाब से रिपोर्ट मांगी है। धार्मिक स्थलों को लेकर पहले ही सुरक्षा का हाई अलर्ट किया गया है।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा जांच चल रही है। कुछ लोग पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं। सरकार अलर्ट पर है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और 5 घायल हो गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *