नेशनल डेस्क: क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को बड़ी रहात मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। आर्यन अब जेल से बाहर आएंगे। आर्यन की याचिका पर हाईकोर्ट में दो दिन से सुनवाई चल रही थी। खान का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व एजी मुकुल रोहतगी ने कहा, बॉम्बे HC ने 3 दिन तक दलीलें सुनने के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है। विस्तृत आदेश कल दिया जाएगा। उम्मीद है कल या शनिवार तक सभी जेल से बाहर आ जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तीन अक्टूबर को आर्यन खान किए गए थे गिरफ्तार
बता दें, मुंबई तट के नजदीक क्रूज जहाज पर एनसीबी की छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ मिलने के मामले में तीन अक्टूबर को आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था। एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद पिछले सप्ताह उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया।

आर्यन खान के वकील ने ये कहा
कोर्ट के फैसले के बाद आर्यन खान के वकील पूर्व ASG मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों तरफ की दलीलें सुनकर आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत दी है। कल विस्तृत आदेश मिलेगा। मुझे उम्मीद है तीनों कल या शनिवार को जेल से बाहर आ जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
