Sunday , 26 July 2026

शिमला के रामपुर में बादल फटने से भारी तबाही, 6 मकान ढहे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर में बीती रात डेढ़ बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रामपुर ब्लॉक की सरतारा पंचायत के कंदार गांव में बादल फटने से प्राथमिक पाठशाला, युवक मंडल सहित लोगों के 6 मकान ढह गए। गनीमत यह रही कि मकान ढहने से पहले ही लोग रात में अपने घरों को छोड़ बाहर भाग गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बादल फटने के बाद आई बाढ़ से लोगों के डेढ़ दर्जन से ज्यादा पालतू मवेशी बाढ़ में बह गए। इससे कई बागवानों के सेब के बगीचे तबाह हुए। कई घरों में पानी घुस गया और आधा दर्जन गाड़ियों को भी इससे नुकसान हुआ है। लोगों ने भाग अपनी जान बचाई। बादल फटने के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में है।


मौसम विभाग ने आज व कल के लिए 8 जिलों को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिले को दिया गया है। इन 2 दिन में कई क्षेत्रों में भारी बारिश व बादल फटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *