फतेहाबाद, 20अप्रैल 2019 : फतेहाबाद शहर की मातूराम कॉलोनी में एक पोते ने अपनी दादी की हत्या कर दी। हत्या की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक छोटी सी बात पर पोते ने अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी विक्की अपने बेटे के नामकरण कार्यक्रम में अपनी दादी के शामिल न होने से नाराज था और इसी नराजगी में उसने अपनी दादी की हत्या कर दी। आरोपी पोते ने कड़छी से अपनी दादी पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात में उसके माता पिता भी शामिल थे।
पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी पोते विक्की, और उसके माता पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एक मामूली से बात पर किसी की हत्या कर देना या फिर किसी भी तरह से कानून को अपने हाथ में लेना एकदम अनुचित है और इस तरह के मामले विचार करने योग्य हैं। किसी को कभी भी इस तरह से अपना आपा नहीं खोना चाहिए जो उसे आरोपी बना दे प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
