नेशनल डेस्क: टोक्यो पारालंपिक में भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने मेडलों की झड़ी लगा दी है। यहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने गोल्ड जीतकर देश के नाम एक और मेडल डाल दिया है। उन्होंने 218.2 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। जिससे देश का नाम और ऊंचा हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिंहराज अधाना का सिल्वर मेडल पर कब्जा
वहीं सिंहराज अधाना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा है। सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी ब्रॉन्ज जीत चुके हैं। उन्होंने इसबार 216.7 का स्कोर किया. इसी के साथ भारत ने अबतक इस स्पर्धा में 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। वहीं हरियाणा सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में शूटिंग पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल को 6 करोड़ जबकि रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई भी दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
