Wednesday , 5 August 2026
Haryana News: गुरुग्राम से रवाना हुई गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा, CM नायब सैनी बोले- समरसता का संदेश हर घर तक पहुंचे

Haryana News: गुरुग्राम से रवाना हुई गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा, CM नायब सैनी बोले- समरसता का संदेश हर घर तक पहुंचे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई पवित्र कलश यात्रा को हरियाणा के 27 संगठनात्मक जिलों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का जनअभियान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने श्री शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र कलश को श्रद्धापूर्वक अपने सिर पर धारण कर यात्रा स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने सभी जिलों के प्रतिनिधियों को कलश सौंपकर यात्रा को रवाना किया।

‘गुरु रविदास जी का संदेश आज भी प्रासंगिक’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समानता, मानवता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव खत्म कर सभी को समान अवसर देना ही गुरु रविदास जी के विचारों का मूल है और आज भी उनका संदेश उतना ही प्रासंगिक है।

31 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम स्थित संत रविदास धर्मशालाओं के विकास के लिए 31 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा भी की।

20 फरवरी 2027 तक चलेगी यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि वाराणसी से शुरू हुई यह पवित्र कलश यात्रा 20 फरवरी 2027 तक देशभर में भ्रमण करेगी। हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के माध्यम से यह यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देगी।

सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी व्यवस्था, सामाजिक न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों से इस अभियान को जनभागीदारी का आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *