हरियाणा डेस्क- हरियाणा के हिसार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पर महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर जननायक जनता पार्टी के हिसार जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस को केस भेज दिया है। आरोप है कि, जजपा जिलाध्यक्ष ने युवती के साथ पहली बार साल 2017 में चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में ब्लैकमेल करके कई बार उससे दुष्कर्म किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इलाज के बहाने चंडीगढ़ बुलाया
युवती की शादी होने के बाद भी कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार है। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं और वो जजपा जिलाध्यक्ष इन्हीं की पार्टी के हिसार के जिलाध्यक्ष हैं। साल 2019 से जजपा टिकट पर आदमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं पाए थे। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकार, शिकायत में महिला ने बताया कि, साल 2017 में जब वह बीमार थी तो जजपा जिलाध्यक्ष ने कालका के एक होम्योपैथी चिकित्सक के पास इलाज करवाने के बहाने उसको चंडीगढ़ बुलाया।
Read More Stories:
जीरो एफआईआर दर्ज
जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।’ शिकायत में कहा कि, आरोपी की हरकतों के कारण उसकी शादीशुदी जिंदगी खराब हो गई। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है। महिला थाने ने उसकी शिकायत ले ली और जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। महिला डीआईजी ने मुलाकात करने गई तो उसकी मुलाकात डीआईजी से नहीं हुई और वह अपनी शिकायत देकर वापस आ गई थी। पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी ने उसको कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
