हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदेश स्तर की हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रोजान करीब 10 हजार यात्री करते हैं सफर
गुरुग्राम डिपो से प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा की तरफ से 24 दिसंबर को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया था।
उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें 10 जनवरी तक मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करा दी जाएगी, लेकिन मीटिंग अभी तक नहीं कराई गई। मंगलवार को हुई बैठक में धूप सिंह मील, सुरेश यादव, नरेंद्र सांगा, सतेंद्र कादयां, परवीन मलिक, श्यामलाल, श्री भगवान्, मनोज कुमार, जयबीर सिंह, शेर सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
