Saturday , 25 July 2026

Haryana : जींद में किसानों ने की DP से मुलाकात, 

किसान आंदोलन को लेकर सभी खाप और किसान संगठन एक मंच पर आने लगे हैं. आज किसानों ने गढ़ी थाने में एसपी जीन्द सुमित कुमार से बैठक करने के बाद खाप पंचायतों ने एलान किया कि खाप पंचायतें भी किसानों के साथ हैं अगर सरकार ने किसानो की बात नहीं मानीं तो बड़ा आंदोलन होगा, जो रुके नहीं रुकेगा. उन्होंने कहा कि खापें किसानों की तन, मन, धन से भी मदद करेगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी के साथ बैठक
आज जिला जीन्द में सभी खाप के प्रतिनिधियों ने एसपी सुमित कुमार से गढ़ी थाने में बैठक की. इस दौरान प्रतिनिधियों ने एसपी के सामने जीन्द जिले में लगे नाके और बैरिकेड्स हटाने और इंटरनेट सेवा बहाल करने साथ ही किसानों पर लगी संगीन धाराएं हटाने की चार मुख्य मांगें रखीं, जिनपर एसपी ने सकारात्मक रवैया दिखाया

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *