Friday , 11 September 2026

Gurugram : बच्चों की लड़ाई में बड़ों के बीच चले लात-घूसे, पड़ोसी के घर में घुसकर की पिटाई,

सोहना सदर थाना क्षेत्र के संचोली गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों पर एक महिला के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट में परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने थाने में केस दर्ज कराया है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में इसे लेकर चर्चा है।सभी ने शिकायतकर्ता के परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जब उनकी पुत्रवधू बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिए गए।

झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर आए तब आरोपित जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

मारपीट में परिवार में चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं सोहना सदर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *