हरियाणा डेस्क- कोरोना वायरस का साया अभी भी पूरी दुनिया में बरकरार है। इस घातक वायरस से जंग के लिए निरंतर प्रयास भी जारी हैं। वहीं कोरोना से जंग के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग भी निंरतर अपने प्रयासों को और बेहतर बना रही है इसी प्रयास के कारण आज यानि 18 अगस्त बुधवार को थाईलैंड सरकार कोरोना से लड़ने के लिए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के साथ वेबिनार करेगी। जो हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व की बात है और हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेगी थाईलैंड सरकार और हरियाणा सरकार
बता दें, आज 1:30 बजे चंडीगढ़ सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा थाईलैंड सरकार और हरियाणा सरकार का स्वाथ्य विभाग एक दूसरे से बातचीत करेगा। इस बातचीत के दौरान कोरोना से निपटने के विषय में बात की जाएगी। वहीं हरियाणा ने कैसे इतने कम समय में कोरोना पर काबू पाया उस बारे में बात की जाएगी।
मीटिंग में शामिल होंगे वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर
चंडीगढ़ सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली इस मीटिंग में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मौजूदा डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर व हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व थाईलैंड और हरियाणा के सभी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर इस मीटिंग में शामिल होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
