Saturday , 25 July 2026

Haryana के लोगों के लिए खुशखबरी, खट्टर सरकार ने 8 टोल किए फ्री, अब नहीं देना होगा टैक्स

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गुरुवार को प्रदेश के आठ और टोल प्लाजा को लोगों के लिए फ्री करने की घोषणा की। इनमें सात लोक निर्माण विभाग के टोल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन टोल को फ्री किया गया है, उनमें पेहोवा-पटियाला पंजाब सीमा तक राज्य राजमार्ग-19 स्थित कुरूक्षेत्र जिले का त्योकड़ टोल प्जाजा, होडल नूंह-पटौदा पटौदी मार्ग स्थित सौंध, चारोदा व पथरेड़ी मार्ग पर तीन टोल प्लाजा शामिल हैं।

इसके साथ ही राई-नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर बड़ोता व बामनोली टोल प्लाजा, पुन्हाना-जुरहेड़ा राजस्थान सीमा तक सुनहेरा टोल प्लाजा और फरीदाबाद-बल्लभगढ़ सोहना सडक़ पर बंधवाड़ी, क्रशर जोन, पाखल, नुरेरा टोल प्लाजा और फिरोजपुर झिरका बिवान सड़क पर अलीपुर तिगड़ा व बिवान टोल प्लाजा पर भी अब टैक्स देना नहीं पड़ेगा। इससे आमजन को जो इन टोल प्लाजा से गुजरते हैं, उन्हें 22.48 करोड़ रुपये के टोल टैक्स से राहत मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए तैयार
लोकसभा के साथ हरियाणा विधानसभा के चुनाव करवाने के बारे में पूछे जाने पर मनोहर लाल ने कहा कि यह केंद्रीय चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को तय करना है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। आमतौर पर यदि दोनों चुनावों में छह महीने का अंतर होता है तो चुनाव आयोग को यह अधिकार है कि वह एक साथ चुनाव करवा सकता है। लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के चुनाव में छह महीने से कम का अंतर है।

विधानसभा चुनाव पर कही ये बात
लोकसभा के साथ हरियाणा विधानसभा के चुनाव करवाने के बार पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्रीय चुनाव आयोग और केन्द्र सरकार को तय करना है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। आमतौर पर यदि दोनों चुनावों में 6 महीने का अंतर होता है तो चुनाव आयोग को यह अधिकार है कि वह एक साथ चुनाव करवा सकता है। लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 6 महीने से कम का अन्तर है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *