Sunday , 26 July 2026

Good News: हरियाणा की इन दो पहलवान बेटियों को मिला ओलंपिक का टिकट

हरियाणा डेस्क: कोरोना महामारी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई हैं। जी हां, प्रदेश की दो महिला पहलवानों को टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल गया है। अंशु मलिक और सोनम मलिक ने कजाकिस्तान में चल रहे एशियन ओलंपिक क्वालिफायर के फाइनल में जगह बना ली है। अंशु मलिक 57 किलो और सोनम मलिक 62 किलो भारवर्ग में खेलती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनम सोनीपत की निवासी हैं, तो वहीं अंशु मलिक जींद की रहने वाली हैं। खेलमंत्री किरण रिजीजू ने दोनों पहलवानों को बधाई दी है। वहीं पहलवान विनेश फौगाट ने भी दोनों को बधाई दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *