कई देशों में गीता महोत्सव मनाने के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस बार श्रीलंका में गीता महोत्सव-2024 का आयोजन करेगा। केडीबी के पदाधिकारी व अधिकारी तैयारियों के लिए मंगलवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनमें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा शामिल हैं।श्रीलंका में महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। श्रीलंका में किस शहर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा केडीबी के अधिकारी वहां जाकर तय करेंगे। बता दें कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रीलंका पार्टनर कंट्री था।
महोत्सव के दौरान आए श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने अपने यहां भी गीता महोत्सव मनाने के प्रस्ताव रखा था जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया था। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के दौरान श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने कुरुक्षेत्र पावन धरा की प्रशंसा के साथ ही ब्रह्मसरोवर पर महाआरती थी।
KDB का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना

इन उपदेशों का अनुसरण करने के लिए श्रीलंका के नागरिकों को भी प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। अब केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना हो चुका है। इससे पहले मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा व आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव मनाया जा चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
