Sunday , 1 November 2026

पंचकूला: पुलिस कर्मियों पर हमले के बाद निकाला गया फ्लैग मार्च, कई हथियार हुए बरामद

हरियाणा डेस्क:  पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी में देर रात पुलिस कर्मियों पर हमले के बाद पुलिस ने आज यानी की गुरूवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस मौके पर पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए। ये हथियार ड्रोन की मदद से बरामद किए गए। तो वहीं पूछताछ के लिए कुछ लोगों को राउंडअप भी किया गया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपद्रवियों ने पुलिस पर तेजधार हथियारों से किया था हमला

बता दें, बुधवार देर रात दो पक्षों की लड़ाई के मामले में सूचना मिलने पर पुलिस टीम इंदिरा कॉलोनी पहुंची थी। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर तेजधार हथियारों, लाठियों, ईंटों व पत्थरों से हमला किया था।पुलिस ने हवाई फायर कर बचाई थी जान। इस हमले में करीब 8 से 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। जबकि 3 PCR भी क्षतिग्रस्त हुई।

इंदिरा कॉलोनी में फ्लैग मार्च निकाला गया

जिसके बाद आज पंचकूला पुलिस ACP विजय नेहरा की अध्यक्षता में इंदिरा कॉलोनी में फ्लैग मार्च निकाला गया। ACP विजय नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सेक्टर 14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि देर रात उपद्रवियों द्वारा हमले के दौरान हालात क़ाबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करने पड़े।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *