हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. दो ट्रकों की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई जिससे वो 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भीलपुरा गांव के पास की बताई जा रही है। जहां ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रकों के टकराते ही उनमें आग लग गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यमुनानगर के गांव भीलपुरा के पास रात के अंधेरे में दो ट्रक आपस में टकरा गए। चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रकों में लगी भयानक आग को देखकर लोगों ने दमकल विभाग की हादसे की सूचना दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब ट्रक सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो चुकी थी। वहीं कुछ लोगों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल लोगों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। आग लगने से ट्रक भी जलकर राख हो गया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
