Saturday , 25 July 2026

2 साल तक पिता करता रहा अपनी बेटी के साथ ये घिनौना काम, जब मां को पता चला तो…

बिहार डेस्क- बिहार के मोतिहारी से एक बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है जहां पर एक बैंक मैनेजर पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी का दो साल तक यौन शोषण किया। जब ये बात उसकी मां को पता लग गई और पूरी बात जानने के बाद वे उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मोतिहारी जाकर आरोपित बैंक मैनेजर को गिरफ्ताार कर लिया। टाउन डीएसपी ने बच्ची और उसके पिता लक्ष्मण दास से अलग-अलग पूछताछ की। यौन शोषण के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

चार माह पूर्व की दूसरी शादी

बता दें, आरोपित बैंककर्मी ने बताया कि वह मोतिहारी में ग्रामीण बैंक में मैनेजर है। उसकी पहली शादी 20 साल पूर्व हुई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटा और एक बेटी है। उसका मूल निवास शहर के बेला थाना क्षेत्र में है। उसका कहना है कि पहली पत्नी उसकी अच्छे से देखभाल नहीं करती है इसलिये उसने चार माह पूर्व दूसरी शादी कर ली। इसमें उसकी पहली पत्नी ने भी सहमति दी थी। फिलहाल महिला थाना की दारोगा का कहना है कि, बच्ची का मेडिकल करा ल‍िया गया है वहीं अब पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *