उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपसी झगड़े में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बांस से पीट- पीट कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त बांस के टुकड़े को भी बरामद कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी राजेश नट अपनी 35 वर्षीय पत्नी हिना और बच्चों के साथ जर्जर सरकारी भवन में रहता है। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था, जिसको लेकर पत्नी के साथ झगड़ा होता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि नाराज राजेश ने बांस के टुकड़े से पत्नी को पीटकर मार डाला। राजेश के दो बेटे और एक बेटी हैं।
Read More Stories:
मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज
घटना की सूचना मिलने पर एसओ सं, सीओ ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
