नेशनल डेस्क: ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई स्टार किड्स की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसी कड़ी में एनसीबी ने अनंन्या पांडेय से करीब साढ़े 3 घंटों तक पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान अनंन्या काफी नर्वस नज़र आई। एनसीबी के दफ्तर में अनंन्या अपने पिता चंकी पांडेय के साथ पहुंची थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के वाट्सएप चैट की पड़ताल में एनसीबी को अनंन्या आर्यन के बीच हुए वो चैट्स मिले जहाँ आर्यन खान ने अनंन्या से गांजा की व्यवस्था करने को कहा था जवाब में अनंन्या ने कहा कि “मैं गांजा का जुगाड़ कर सकती हो। इसी चैट ने अनंन्या की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि पूछ ताछ के दौरान अनंन्या पांडेय ने एनसीबी को बताया कि उनका आर्यन के साथ का वो चैट बस एक मज़ाक था।

अनन्या ने एनसीबी को ये बताया
अनंन्या पांडेय ने एनसीबी को बताया कि उनके आर्यन के बीच ड्रग्स को लेकर कभी कोई बातचीत नही हुई। जो बात चीत हुई है वो सिर्फ सिगरेट को लेकर हुई है। हांलाकि ये सिलसिला यही तक थमता नही दिख रहा है। सुत्रों के अनुसार, आर्यन खान के वाट्सएप चैट्स में कई बॉलीवुड किड्स के नाम एनसीबी को मिले हैं। इन में से कुछ जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। अब देखना .ये होगा कि एनसीबी आने वाले समय में किन स्टार किड्स पर शिकंजा कसती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
