हरियाणा डेस्क: हरियाणा में डॉक्टर्स की हड़ताल के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में एस्मा कानून लगाया गया है। स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज ने कहा कि, हरियाणा में एस्मा लागू कर दिया गया है, अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे स्वास्थ्य कर्मी। यह कदम करोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण उठाया गया है।
डाक्टरों ने 11 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल की
बता दें, मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों ने 11 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रही। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने कहा कि यदि दो दिनों में मांगे नहीं मानी गई तो चिकित्सक 14 जनवरी शुक्रवार को एमरजेंसी सेवाएं भी बंद करके पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
