Sunday , 26 July 2026

फेस्टिवल सीज़न के चलते केंद्र ने कोरोना नियमों को 30 नवंबर तक बढ़ाया,राज्य सरकारों को दिए ये निर्देश

नेशनल डेस्क: देश में त्योहारों का सीजन के चलते बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है।  इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कोविड 19 प्रोटोकॉल को 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया गया है।  दरअसल सरकार ने इससे पहले कोरोना नियमों को 31 अक्टूबर तक लागू करने का आदेश दिया था। हालांकि अब इसे एक और महीने यानी 30 नंबर तक बढ़ा दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए गए खास निर्देश

  • कोरोना दिशानिर्देशों में कहा गया है कि उन कार्यकर्मों में खास सतर्कता बरती जानी चाहिए जिनमें बड़ी सख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। ताकि कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका से बचा जा सके।
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है वह हर जिले में संक्रमण दर, अस्पताल की स्थिति और आईसीयू में बिस्तरों की उपलब्धता पर नजर बनाए रखें।
  • निर्देशों में ये भी कहा गया है कि, जिन जिनों में कोरोना के मामले अभी भी ज्यादा हैं वहां अति सक्रिय उपाय किए जाएं मामलों में बढ़ोतरी को रोका जा सके।
  • इसी के साथ सरकार ने ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट- वैक्सीनेट’ और कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति पर ध्यान देने के लिए कहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *