Saturday , 25 July 2026

बेटी ने खाने में जहर मिलाकर परिवार के 4 लोगों को मार डाला, वजह जानकर होश उड़ जाएंगे

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के दावनगरे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरिकसी के होश उड़ जाएंगे। यहां एक लड़की ने परिवार के लोगों को खाने में जहर देर मार डाला। इस दौरान परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद अब घटना का खुलासा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूछताछ में लड़की ने किया ये खुलासा

पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके मां-बाप दूसरे भाई-बहनों को ज्यादा प्यार करते थे। जबकि उसे डांटा और पीटा जाता था। पिता ने उसे 8वीं क्लास में एडमिशन करवाया लेकिन वह ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद पिता ने उसे काम करने के लिए खेतों में ले जाना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की ने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला कर लिया।

12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया

लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया। उसे खाने के बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता, 40 साल की मां, 16 साल की बहन और भाई की हालत खराब हो गई। उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां भाई को छोड़कर सबकी मौत हो गई। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया है कि उस रात खाने में जहर मिलाया गया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *