Sunday , 26 July 2026

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी, अभय 2,748 वोट से आगे

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। तो वहीं, इनेलो और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिख रहा है। यहां इनेलो सुबह से बढ़त तो बनाए हुए है मगर ग्रामीण एरिया से भाजपा ने अच्छी-खासी संख्या में वोट लेकर सबको चौंका दिया है क्योंकि अभी ऐलनाबाद शहर के वोटों की गिनती बाकी है जहां भाजपा इनेलो की लीड को बराबर कर सकती है। ऐलनाबाद में तीसरे राउंड के बाद इनेलो की बढ़त बढ़कर 2748 वोट की हो गई। तीसरे राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 10320 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 7572 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 6199 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहला राउंड : इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
दूसरा राउंड : इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
तीसरा राउंड : इनेलो-10320, भाजपा-7572, कांग्रेस-6199

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *