हरियाणा डेस्क: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन पाए जाने के बाद कई देशों ने अफ्रीकी देशों से आने वाली हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं भारत सरकार ने भी अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच करने के निर्देश जारी किए है। अफ्रीका से मुम्बई आने वाले कई यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत में भी ओमीक्रोंन वैरिएंट का खतरा मंडरा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज ने दी बड़ी जानकारी
वहीं नए वैरिएंट के आने की स्थिति पर हरियाणा सरकार की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कर दिया कि, केंद्र सरकार ने पहले ही यात्रियों को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर या वैरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि, अगर जरूरत पड़ी तो हरियाणा में भी सख्ती करते हुए नए नियम जारी किए जा सकते है।
किसानों की सबसे बड़ी मांग मानी गई, अब नई मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखना सही नहीं -अनिल विज
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
