Wednesday , 28 October 2026

कोरोना का कहर जारी, अनाथालय में 4 बच्चों समेत 22 लोग कोविड पॉजिटिव

ब्यूरो रिपोर्ट- मुंबई के सेंट जोसेफ अनाथालय एवं स्कूल में 22 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां सामने आए इन मामलों में ज्यादातर बच्चियां और टीनएजर लड़कियां शामिल हैं। इनमे से 12 साल से कम उम्र की चार बच्चियों को मुंबई सेंट्रल स्थित नायर हॉस्पिटल के बच्चों के वॉर्ड  में एडमिट कराया गया है। जबकि अन्य 18 को ‘Richardson and Cruddas’ कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



केवल लड़कियों और महिलाओं के लिए बना है अनाथालय

सेंट जोसेफ अनाथालय एवं स्कूल केवल लड़कियों और महिलाओं के लिए बनाया गया है। BMC के अधिकारियों के अनुसार, इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं और सबकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। बतादें, अनाथालय की दो लड़कियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद यहां रहने वाली सभी बच्चियों और स्टाफ का कोविड टेस्ट किया गया था। भायखला ई वॉर्ड के असिस्टेंट म्यूनिसिपल कमिश्नरके अनुसार, 24 अगस्त को यहां एक टेस्टिंग कैंप लगाया था, अनाथालय में रहने वाली बच्चियों और स्टाफ समेत कुल 95 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। 25 अगस्त को आई रिपोर्ट में इनमें से 22 में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Read more Stories

जिनोम सिक्वेनसिंग के लिए भेजे गए सैम्पल

इन 22 लोगों में डेल्टा या डेल्टा प्लस की पुष्टि के लिए सभी के सैम्पल जिनोम सिक्वेनसिंग के लिए भेजे गए हैं। भायखला ई वॉर्ड के हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर ने बताया, “सभी 22 लोगों के सैम्पल जिनोम सिक्वेनसिंग के लिए कस्तूरबा हॉस्पिटल भेजे गए हैं। हम वेरिएंट का पता लगाने के लिए इन टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *