Friday , 11 September 2026

हरियाणा के नक़्शे वाला केक काटने को लेकर शुरु हुआ विवाद, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर उठे सवाल

नेशनल डेस्क- हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के 34वें जन्मदिन पर जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में सामाजिक दिवस के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे राज्य में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया और दुष्यंत चौटाला की दीर्घायु व बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की। साथ ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर आए लोगों की जनसमस्याएं सुनी और जन्मदिन की शुभकामनाएं भी स्वीकार की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केक काटने पर उठे कई सवाल
लेकिन, दुष्यंत चौटाला के इस जन्मदिन पर एक विवाद भी खड़ा हो गया। दरअसल, यह पूरा विवाद उस केक को लेकर है, जिसे डिप्टी सीएम ने अपने जन्मदिन 3 अप्रैल पर काटा था। बता दें, दुष्यंत चौटाला ने अपने जन्मदिन पर हरियाणा के नक़्शे वाला केक काटा। जिसको लेकर कई लोगों में नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि, एक उपमुख्यमंत्री के लिए अपने ही राज्य के नक़्शे के टुकड़े-टुकड़े करना बेहद शर्मनाक बात है, भले ही वो फिर केक ही क्यों न हो। वहीं, कुछ लोग इसे विभाजनकारी मानसिकता से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Read More Stories:

लोगों का सवाल है कि, क्या दुष्यंत चौटाला हरियाणा के टुकड़े करना चाह रहे हैं। बता दें, पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने चंडीगढ़ की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर, हरियाणा-पंजाब में विवाद पैदा कर दिया है, ऐसी स्थिति में दुष्यंत चौटाला द्वारा हरियाणा के नक़्शे वाला केक काटना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *