Monday , 27 July 2026

स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के निधन पर पाकिस्तान में भी फैला शोक, इस तरह दी श्रद्धांजलि

नेशनल डेस्क: सुरों की देवी लता मंगेश्कर के निधन के बाद देश में शोक की लहर फैल गई हैं। तो वहीं स्वर कोकिला के निधन पर भारत  में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को पाकिस्तान के मंत्री से लेकर जनता तक ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर शोक जताया

पाकिस्तान में इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उनकी आवाज का जादू हमारे दिलों में हमेशा रहेगा। फवाद प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चीन गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। उन्होंने इंग्लिश और उर्दू दोनों भाषाओं में बीजिंग से शोक संदेश लिखा है। अंग्रेजी में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने लता मंगेशकर को संगीत की क्वीन बताया। उन्होंने कहा कि वह संगीत की बेताज रानी थीं। आने वाले समय में भी उनकी आवाज सभी के दिलों पर राज करती रहेगी

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *