Monday , 2 November 2026

नूंह हिं*सा पर CM मनोहर लाल की दो टूक, बोले- दंगाइयों से वसूला जाएगा हिं*सा में हुआ नुकसान

नूंह में हुई हिंसक घटना को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मैं किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दूंगा.नूंह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा और वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही होगी और उन्हीं से उसकी वसूली भी करवाई जाएगी।”

नूंह की घटना पर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा, “जो भी लोग इसमें शामिल हैं हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हरियाणा परिवहन की बसों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन निजी वाहनों को नुकसान हुआ है। जब तक शांति बहाली नहीं हो जाती तब तक नूंह और उसके आस-पास बसों को रोका गया है।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित होटल हयात के नजदीक एक कबाड़ी की दुकान में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने आग लगा दी। नूंह के बाद गुरुग्राम में भड़की हिंसा को लेकर सीआईडी चीफ आलोक मित्तल और डीजीपी हरियाणा पीके अग्रवाल बुधवार दोपहर गुरुग्राम पहुंचे। इस दौरान पुलिस ऑफिस में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।

बदरपुर बॉर्डर पर नूंह में हुई घटना के विरोध में फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले मार्ग पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया है। नूंह में हुई हिंसा को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है। नूंह की हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *