पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए दिन रात एक कर दिए हैं। तो वहीं, राहुल गांधी ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की ओर से सीएम पद के चेहरे का ऐलान कर दिया है। पंजाब में कांग्रेस की ओर से सीएम पद के दावेदार चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://twitter.com/i/broadcasts/1LyxBobNYojKN
ये कहा राहुल गांधी ने
रविवार को राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम चन्नी की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बनने नहीं आए, पंजाब की सेवा करने आए हैं। आपने देखा होगा कि चन्नी सीएम बने तो क्या आपको इनके अंदर अंहकार दिखा? नहीं।

ये जनता के बीच जाते हैं, लेकिन क्या आप ने कभी पीएम मोदी और योगी जी को जनता की मदद करते हुए देखा? वो लोग राजा हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोगों के साथ पार्टनर्शिप चाहते हैं। इसका मतलब आप हमें बताओं क्या करना है?
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
