अम्बाला, 23 अप्रैल। अम्बाला लोकसभा से आम आदमी पार्टी और जेजेपी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी पृथ्वी राज सिंह ने दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पत्रकारों से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी लड़ाई कांग्रेस की विचारधारा से है।
आप और जेजेपी दोनों पार्टियों के गठबंधन पर सवाल उठाने वालों को मुँह तोड़ जवाब देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने एक पार्टी से गठबंधन किया है बाकियों ने 36 से ज्यादा गठबंधन कर रखे हैं। दुष्यंत चौटाला ने इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा जेजेपी को लेकर दिए गए ब्यान पर पलटवार किया और कहा कि स्पष्ट दिख रहा है कौन बैसाखी बनकर काम कर रहा है।
बता दें इसी दौरान दुष्यंत चौटाला ने इस दौरान JJP प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी को लेकर दिए गए ब्यान पर माफ़ी मांगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
