Sunday , 26 July 2026

Charkhi Dadri : नेवी के जवान ने एक रुपये का शगुन लेकर की शादी,

गांव सांकरोड़ में देवराज सिंह परमार की बेटी डिंपल की शादी महेंद्रगढ़ के गांव भोजावास के सतबीर सिंह तंवर के बेटे अंकित के साथ की गई। अंकित नेवी में कार्यरत है। लड़के के पिता सतबीर सिंह तंवर ने एक रुपये शगुन के तौर पर लेकर शादी संपन्न की। सतबीर सिंह ने कहा कि दहेज देना या लेना सामाजिक बुराई है। इसे बुद्धिजीवी वर्ग को मिलकर दूर करना चाहिए। दहेज विरोधी क्षत्रीय संघ से कंवरपाल भिवानी ने कहा कि जिस परिवार को पढ़ी-लिखी संस्कारी लड़की मिल जाए वहीं सबसे बड़ा दहेज है। इस दौरान जय सिंह, कुलदीप सिंह तंवर, विष्णु सिंह परमार, रणसिंह परमार, हंसराज सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह ने इसे सराहनीय कदम बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *