रासीवास निवासी 17 दिन से लापता युवक का कंकाल गांव के जोहड़ के पास मिला। कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त रासीवास निवासी संजय (40) के रूप में हुई है। उसकी मां भतेरी देवी की तहरीर पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी के केस को अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में तरमीम कर लिया है। सदर थाना पुलिस सोमवार को रोहतक पीजीआई में कंकाल का पोस्टमार्टम करवाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रासीवास निवासी संजय आठ फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उस दिन उसकी मां भतेरी देवी शादी में शामिल होने गई थी। घर पर संजय अकेला था। रात करीब 11 बजे जब भतेरी देवी घर लौटी तो संजय लापता था। घर में फर्श पर खून बिखरा था। अनहोनी का अंदेशा होने पर भतेरी ने सदर थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने नौ फरवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
