हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच को चार्जशीट जारी किया गया है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने जूनियर महिला कोच को निलंबित किया था। उसके बाद अब महिला कोच को सरकारी सेवा नियमों के तहत चार्जशीट भी कर दिया गया है. इससे संबंधित एक पत्र भी जारी किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जूनियर महिला कोच को चार्जशीट जारी: इस संबंध में खेल विभाग के निदेशक की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा है, ‘जूनियर एथलेटिक्स कोच, जिला खेल कार्यालय, पंचकूला (निलंबित), वर्तमान में मुख्यालय, जिला खेल कार्यालय, पंचकूला के विरुद्ध आरोपों की सूची इस प्रकार है।
जूनियर कोच ने दिनांक 20 अक्टूबर 2022 से अब तक जिला खेल कार्यालय, पंचकूला में जूनियर एथलेटिक्स कोच के पद पर कार्य करते हुए जो भूल चूक की, उनके लिये उन्हें निम्न प्रकार से आरोपित किया जाता है। जिला खेल अधिकारी, पंचकूला ने 11 अक्टूबर 2023 के द्वारा रिपोर्ट (पत्र क्रमांक 2196) की गई है कि जूनियर कोच द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में मीडिया के सामने मुख्यमंत्री हरियाणा के विरुद्ध असभ्य भाषा का प्रयोग करके हरियाणा सरकारी कर्मचारी (आचरण) नियम, 2016 के नियम 5 के उपनियम 4 और नियम 13 की अवहेलना की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
