Saturday , 25 July 2026

चंद्रयान, मंगलयान व सूर्ययान सबकी लॉन्चिंग हो गई, ‘राहुल यान’ बीते 20 साल से लॉन्च नहीं हुआ-राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने मंगलयान, चंद्रयान और सूर्ययान की सफल लॉन्चिंग करवाई व लैंडिंग करवा दी, मगर राजनीति में राहुल यान पिछले बीस साल से लॉन्‍च नहीं हो पाया है। राजनाथ सिंह सोमवार को राजस्‍थान के जैसलमेर के रामदेवरा में सभा को सम्‍बोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्‍होंने राजस्‍थान भाजपा की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्‍प यात्रा के तीसरे चरण को हरी झंडी दिखाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले कि चंद्रयान 2 विफल हुआ तब विपक्ष के लोग सवाल पूछते थे कि, ये क्‍या हो गया? तरह तरह की बातें बनाते थे, मगर उस संकट की घड़ी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों के बीच पहुंचकर उन्‍हें गले लगाकर उनका हौसला अफजाई की थी।

अब वैज्ञानिकों ने फिर कमाल कर दिखाया। भारत चांद पर पहुंच गया। चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल पर लैंड होने में सफल रहा है। यहां अभी तक भारत के अलावा दुनिया का कोई और देश नहीं पहुंचा है।

भारत के चांद पर पहुंचने के बाद इसरो वैज्ञानिकों ने सूर्य की ओर कदम बढ़ाए। इसरो का सूर्ययान आदित्‍य एल-वन 15 लाख दूरी तक सूरज के पास चला गया। कांग्रेस दबी जुबान से इस पर भी सवाल उठाने की कोशिश करती है, मगर देशवासियों को खिलता चेहरा देखकर चुप्‍पी साध लेती है।

मंगलयान, चंद्रयान और सूर्ययान की लॉन्चिंग से लेकर लैंडिंग तक हो गई, लेकिन ‘राहुल यान’ की बीस साल से ना तो लॉन्चिंग हुई और ना लैंडिंग हो पाई। दुनिया की बड़ी बड़ी स्‍पेस एजेसिंयों को आश्‍चर्य हो रहा है कि कैसे भारत ने कम बजट में एक के बाद शानदार अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दे रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *