नेशनल डेस्क- देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। वहीं, दिल्ली में हालत काफी चिंताजनक बने हुए है। यहां पिछले 24 घंटे में 26% कोरोना के केस बढ़े हैं। दिल्ली में को कोरोना के 632 नए केस सामने आए। इससे पहले सोमवार को 501 केस सामने आए थे। हालांकि, मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट में कमी देखने को मिली है। यह 4.42% रहा। सोमवार को यह करीब 7% था। उधर, यूपी में भी मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां पिछले 24 घंटे में 163 नए केस सामने आए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक्टिव केस भी बढ़कर 798 हो गए हैं। उधर, बढ़ते हुए केसों को देखते हुए केंद्र ने चार राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, मंगलवार को 414 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की जान नहीं गई है। पॉजिटिविटी रेट 4.42% हो गया है।दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 163 मामले दर्ज किए गए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 798 केस हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 55 लोग ठीक हुए हैं।
Read More Stories:
5 राज्यों को जारी एडवाइजरी
उधर, केंद्र सरकार ने बढ़ते हुए केसों को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को एडवाइजरी जारी की है। केंद्र ने इन राज्यों से कोरोना पर कड़ी निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली समेत सभी 5 राज्यों को फाइव फोल्ड रणनीति अपनाने के लिए कहा है। इसमें टेस्ट, ट्रेक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य करने के लिए कहा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
