Monday , 27 July 2026

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे, बीते 24 घंटे में सामने आए 156 मामले

नेशनल डेस्क: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। तो वहीं एक दिन में सर्वाधिक 156 मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में कोरोनावायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अद्यतन आंकड़ों में बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित 578 लोगों में से 151 ठीक हो गए हैं या विदेश चले गए हैं। ओमिक्रॉन के संक्रमण के ये मामले 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। दिल्ली में सर्वाधिक 142, इसके बाद महाराष्ट्र में 141, केरल में 57, गुजरात में 49, राजस्थान में 43 और तेलंगाना में 41 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के सुबह 8 बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 6,531 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,47,93,333 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 75,841 हो गई है। इस दौरान 315 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,79,997 हो गई है। पिछले 60 दिनों से कोरोनावायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 15,000 से कम रह रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *